22 June 2020 10:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड सेंटर के बाथरूम में फिसलने से कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक घटना सुबह आठ बजे की है। एमपी कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष कोविड सेंटर में भर्ती है। इसी सेंटर में उसके मकान मालिक की बेटी भी भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे किसी ने नहीं संभाला तब मकान मालिक की बेटी ने अपने पिता को फोन किया। जिस पर मकान मालिक ने जगह जगह फोन किए, मगर एक भी डॉक्टर सेंटर नहीं पहुंचा और पॉजिटिव ने दम तोड़ दिया।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM