03 January 2021 09:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सात फेरों की कसमें भूलकर पत्नी को पीट पीटकर मार डालने का आरोपी पति श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कल्याणसर निवासी विमला देवी के साथ 31 दिसंबर की रात को उसके पति ने शराब के नशे में मारपीट की थी। मारपीट इतनी अधिक थी कि विमला देवी की मौत हो गई। जिस पर मृतका के पिता जेएनवीसी थाना क्षेत्र के कोटड़ी निवासी भंवराराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने जंवाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण द्वारा आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ विमला की शादी नौ साल पहले हुई थी। मामले में अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
16 April 2021 12:13 AM