16 January 2026 03:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार को बिनानी कन्या महाविद्यालय में आर्ट एंड कल्चर एग्जिबिशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ नितिन गोयल व इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ बिंदु भसीन बतौर अतिथि शामिल हुईं। एग्जिबिशन संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर मधु सोलंकी ने बताया कि यह हमारे इतिहास को प्रदर्शित करने वाला विशिष्ट एग्जिबिशन था। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाए। इन प्रोजेक्ट के माध्यम से भारत के इतिहास को बखूबी प्रदर्शित किया गया। डॉ नितिन गोयल ने प्रदर्शनी को काफी बारीकी से निहारा। एग्जिबिशन में छात्राओं की प्रतिभा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई।
बता दें कि यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिवस तक महाविद्यालय प्रांगण में चलेगी।
RELATED ARTICLES
22 January 2023 01:44 PM