17 February 2024 05:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे पर लगातार दूसरे दिन मौत ने तांडव दिखाया है। देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान से निकलते एक्सप्रेस हाइवे पर कुछ देर पहले हुई सड़क दुर्घटना में नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई है। मृतका की पहचान देशनोक निवासी ललिता कंवर पत्नी विनोद सिंह के रूप में हुई है। वहीं ड्राईवर श्यामदान चारण गंभीर हालत में है।
देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ललिता का विवाह चार दिन पहले ही विनोद सिंह से हुआ था। वह बड़का चारणवास, दातारामगढ़ की रहने वाली थी। रविवार को उसके भाई का विवाह तय था। हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ बताते हैं। थानाधिकारी के अनुसार ललिता अपने पति व परिवार के साथ अर्टिका कार में सवार थी। कार पलटा खाने से हादसा हुआ। कार ड्राइवर साईड पलटा खाई थी। ललिता ड्राईवर के पीछे वाली सीट पर थी। करीब बीस मीटर तक कार घसीटी जाती रही, इस वजह से उसका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और उसकी मौत हो गई। पति विवेक के मामूली चोटें आईं। अन्य सभी सुरक्षित हैं।
RELATED ARTICLES
13 August 2025 11:20 PM
