26 February 2021 09:16 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में एक बिन ब्याही युवती मां बन गई है। मामला गुरूवार शाम चार बजे का है। सूत्रों के अनुसार पांचू थाना क्षेत्र से आई इस प्रसूता को लेबर रूम में भर्ती करने के दौरान फॉर्म भरवाया गया। इस पर फॉर्म में पिता की जगह केवल मां का नाम यानी प्रसूता का नाम ही लिखा गया। पूछने पर पता चला कि उसकी शादी हुई ही नहीं है। जनाना अस्पताल ने पीबीएम चौकी को सूचित करते हुए डिलीवरी करवा दी। अविवाहिता ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
बताया जा रहा है कि युवती की सगाई भी हुई थी लेकिन जब लड़के वालों को गर्भ धारण की बात पता चला तो सगाई तोड़ दी। अभी तक नवजात के पिता का नाम सामने नहीं आया है। गनीमत रही कि समय पर पता चल गया तो मामला पुलिस रिकॉर्ड में आ गया। उल्लेखनीय है कि आए दिन इस तरह की अवैध संतानों को मां बाप लावारिस छोड़ जाते हैं। ऐसे में अब नवजात सुरक्षित रह सकेगा। युवती की तरफ से अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है।
RELATED ARTICLES
21 November 2023 02:05 PM