06 March 2025 12:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आम दिनों में मिलावट व विशेष दिनों में विशेष मिलावट अब बीकानेर के फूड बाजार का चलन बन चुका है। होली के विशेष दिनों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'शुद्व आहार मिलावट पर वार' के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध एक्टिव मोड पर नज़र आ रहे हैं। बुधवार को भी सीएमएचओ साध मावा व मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई करते नज़र आए। हालांकि उनकी यह एक्टिवनेस महज चर्चा में आने के लिए है या धरातल पर कुछ सुधार के लिए है, यह तो वक्त ही बताएगा।
डॉ साध ने बुधवार को रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार, सुखजी स्वीट्स, करणी मिष्ठान भंडार, राधिका मिष्ठान भंडार व श्री करणी मिष्ठान भंडार में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्रवाई की।
प्रेम मिष्ठान भंडार पर साफ सफाई नहीं मिली। पेस्ट कंट्रोल भी नहीं करवाने के साथ साथ फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला। इन कमियों के संबंध में इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। 50 किलोग्राम खराब भुजिया व 40 किलोग्राम पुरानी दूषित चाशनी भी मिली। इन उत्पादों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
कार्रवाई के तहत मावा, मावा मिठाई, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, तेल, काजू कतली आदि के 23 सैंपल भी लिए गए हैं। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, भादू प्रताप सिंह व राकेश कुमार शामिल रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM