14 June 2020 03:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। वे आज बांद्रा स्थित अपने निवास में पंखे से लटके मिले। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुशांत फिल्म व छोटे पर्दे के स्टार थे। बता दें कि पिछले दो माह बॉलीवुड में यह चौथी मौत है। इससे पहले अभिनेता इरफान खान व ऋषि कपूर की कैंसर से मृत्यु हुई। इसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की जोड़ी के वाजिद खान की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई और अब सुशांत सिंह ने फांसी लगा ली।
RELATED ARTICLES
12 December 2020 09:47 PM