10 June 2025 12:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 11 जून को बीकानेर जिले के गंगाशहर थाने में नीलामी रखी गई है। यह नीलामी उन वस्तुओं की है जो अलग अलग प्रकरणों में पुलिस ने जब्त की थी। यह वस्तुएं 15-20 साल पहले जब्त की गई थी। अब न्यायालय ने फैसला देते हुए 6 प्रकरणों में जब्त वस्तुएं नीलाम करने के आदेश दिए हैं। नीलामी सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा के नेतृत्व में होगी। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए एक हजार रूपए की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। नीलाम होने वाली सामग्री में टीवी, मोबाइल, रिमोट, अटैची, चांदी की पायजेब, कबाड़ का सामान आदि है। यह जुआ-सट्टा व चोरी के मामलों से जुड़ी सामग्री है। नीलामी में हिस्सा लेने हेतु आप गंगाशहर थाने में संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 July 2020 07:09 PM