09 July 2026 09:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर श्रेणी के नशा तस्करों के विरुद्ध राजस्थान पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
अब हनुमानगढ़ पुलिस के कप्तान आईपीएस नरेंद्र मीणा ने तीन हिस्ट्रीशीटर व एक अन्य बदमाश के मकान ध्वस्त करवा दिए हैं।
एएसपी हनुमानगढ़ अरविंद के अनुसार कार्रवाई नोहर में की गई है। यहां नशा तस्कर अरशद उर्फ कालू, अजरू उर्फ अजरूद्दीन, सद्दाम पठान उर्फ शहनवाज व आमिर के रिहायशी मकानों को ध्वस्त किया गया है। हालांकि पूरे मकान ध्वस्त नहीं किए गए हैं, केवल अतिक्रमण वाले हिस्से ध्वस्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अरशद उर्फ कालू के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में आधा दर्जन एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। अजरूद्दीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट आदि के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
सद्दाम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, मारपीट व आबकारी एक्ट के तहत 15 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं आमिर के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि चारों ने मकानों का अतिक्रमण कर रखा था। गुरूवार को नोहर नगरपालिका के सहयोग से मकानों की पैमाइश करवाई गई।
पैमाइश में मिले अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह के एक्शन लेगी। इस संबंध में इन बदमाशों की नशा तस्करी से की गई कमाई का आकलन भी किया जा रहा है।देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 January 2026 10:57 PM