31 December 2021 11:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाने के पीछे तीन चार दिन पुराना शव मिला है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार थाने के पीछे गली में स्थित रेलवे के जर्जर क्वार्टर में यह शव पड़ा था। शव सड़ांध मार रहा था। सूचना पर पहुंचे खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवकों ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। शव को मोर्चरी में रखवाने में हाजी जाकिर, सोएब, राजकुमार खड़गावत व ताहिर शामिल थे। मृतक करीब 60-65 वर्ष का लग रहा है।
बता दें कि मटका गली में भिखारियों का रैन बसेरा भी है, ऐसे में अनुमान है कि शव किसी भिखारी का हो। वहीं शव की हालत से प्रतीत होता है कि मौत तीन चार दिन पहली हुई हो। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो पीबीएम चौकी अथवा मोर्चरी रूम में संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 September 2020 04:04 PM