02 February 2022 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भीनासर के बेटे ने नीट एस एस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के सबसे युवा कैंसर विशेषज्ञ बनने का गौरव हासिल किया है। भीनासर निवासी डॉ अशोक सिंघल पुत्र जेसराज सिंघल ने नीट एस एस परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल की है। वहीं राजस्थान टॉप किया है।
डॉ अशोक के ममेरे भाई व पीबीएम डी वार्ड इंचार्ज नर्सिंग अशोक मौसलपुरिया ने बताया कि डॉ अशोक ने 2017 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। वहीं 2020 में इसी मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन में पीजी किया। अब मात्र 27 वर्ष की उम्र में ही कैंसर रोग विशेषज्ञ बन गए हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ अशोक के परिवार के कई सदस्य डॉक्टर हैं। जिनमें उनके छोटे भाई डॉ धनेश, पत्नी डॉ रोशनी भी बीकानेर में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES
01 September 2020 11:30 PM