08 March 2022 09:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। फर्जी आईडी, बैंक खातों व फर्जी डिमेट अकाउंट से करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के चर्चित मामले में गंगाशहर निवासी मनीष छाजेड़ पुत्र जैन लूणकरण छाजेड़ को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल ऑपरेशनल ग्रुप ने देर शाम को मनीष छाजेड़ को धर दबोचा। बाद में उसे कोटगेट थाने लाया गया। जहां पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे 33 नंबर मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बता दें कि मनीष छाजेड़ पुत्र जैन लूणकरण छाजेड़ के खिलाफ कोटगेट थाने में तीन मुकदमें दर्ज हुए। तीनों ही मामलों में पुलिस व सीआईडी सीबी ने उसे मुख्य अभियुक्त माना। पिछले तीन सालों में आरोपी ने सामाजिक व राजनैतिक पहुंच का इस्तेमाल कर गिरफ्तारी से बचने का हर मुमकिन प्रयास किया। कई बार जांच बदलवाई गई मगर हर जांच में आरोपी ही दोषी निकला।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
13 January 2022 12:42 PM