17 July 2021 07:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गंगाशहर की गलियों में मौत मंडरा रही है। हर वक्त करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में करंट लगने का खतरा और अधिक डरा रहा है। खतरा हर वक्त अलार्म बजा रहा है मगर बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद ले रहा है। मामला चोरड़िया चौक क्षेत्र के दूगड़ मार्ग का है। इस रिहायशी इलाके में लंबे समय से बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। ये झूलते तार छतों के ऊपर व दीवारों के बिल्कुल पास हैं। हालात यह है कि बच्चों का तो छत पर जाना ही बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने विभाग को कई बार शिकायत कर दी। एक माह पूर्व भी लिखित शिकायत की गई। बावजूद इसके विभाग सिर्फ बहाने बना रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस तरह तार छतों के करीब लटके हुए हैं, यह बेहद ख़तरनाक है। हमने झूलते तारों का वीडियो भी बनाया। वीडियो में भी काफी हद तक खतरे के हालात साफ हो रहे हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 December 2025 07:09 PM