26 July 2020 12:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश में अनलॉक 3 को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है तो कोरोना की अनियंत्रित स्थिति से चिंता भी बढ़ रही है। इस बीच बड़ी ख़बर है कि देश में सिनेमा हॉल व जिम खोलने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं आया है। सिनेमा मालिकों की मांग व हुई बैठकों के अनुसार 1 अगस्त से सिनेमा हॉल खुलेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ गृह मंत्रालय 25 प्रतिशत सीटों के साथ सिनेमा हॉल अनुमत करने पर विचार कर रहा है। वहीं सिनेमा हॉल मालिक पचास प्रतिशत सीटों के साथ अनुमति मांग रहे हैं। बता दें कि यह अनुमति अगर मिली तो इसमें नियमों की सख्ताई से पालना अनिवार्य की जाएगी। करीब साढ़े चार माह बाद सिनेमा हॉल खुलने की उम्मीद से हॉल में शो देखने के रसिकों में उत्साह है। अब देखना यह है कि अंतिम फैसला क्या आता है।
RELATED ARTICLES
05 September 2022 03:20 PM