03 November 2022 03:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने बीती रात क्रिकेट बुकी को दबोचा है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के अनुसार आरोपी का नाम पुरुषोत्तम छंगाणी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बिन्नाणी चौक स्थित उसके घर पर दबिश दी। मौके से 16 लाईन की अटैची, 7 एंड्रॉयड फोन, चार की-पैड फोन, एक स्टैंड चार्जर, दो मोबाइल चार्जर, दो रजिस्टर, सोनी कंपनी का वॉइस रिकॉर्डर, सट्टे का हिसाब व हजारों रूपए नकद मिले हैं।
मामले की जांच कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह चारण को दी गई है। चारण ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आरोपी पुरुषोत्तम को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रदीप सिंह के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चला है कि पुरुषोत्तम ने किससे लाइन ले रखी थी। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM