21 June 2023 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में युवती की मौत हो गई, वहीं युवक घायल हो गया। घटना बीती रात की है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार मृतका की पहचान गांधी चौक निवासी दिव्या पुत्री राजकुमार चोपड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक कुम्हारों की मोड़ निवासी प्रतीक जैन है। पुलिस के अनुसार दिव्या डॉ एलसी बैद के अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। 15-20 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि कल प्रतीक का जन्मदिन था, इसीलिए दोनों बर्थडे मनाने गए थे। इस दौरान उदयरामसर बायपास पर आगे चल रहे ट्रक में प्रतीक की कार जा घुसी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतीक के सिर पर चोट लगी, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पीबीएम के सूत्रों के मुताबिक दिव्या का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
RELATED ARTICLES
18 September 2021 01:47 PM
