04 September 2021 02:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान कोविड स्वास्थ्य सहायक एसोसिएशन RNU की बीकानेर इकाई के जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। राकेश कड़वासरा को बीकानेर इकाई का जिलाध्यक्ष व रबनवाज़ मुगल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने संविधान में प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह मनोनयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नये अध्यक्ष को आगामी सात दिवस में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।
दोनों के मनोनयन पर बीकानेर सीएचए ने अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश कड़वासरा वह रकनवाज़ मुगल ने माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत में राजेश गौड़, उवेश भाटी, मोहित तंवर, राकेश विश्नोई, रविकांत मीणा, भुवनेश प्रजापत व राधाकिशन शामिल थे। इस दौरान नर्सेज नेता रमजान तंवर भी मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM