29 October 2021 02:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉटरी सिस्टम से पटाखा दुकानें अलॉट करने के निर्णय से अस्थाई पटाखा विक्रेता प्रशासन के विरोध में उतर आए हैं। पटाखा विक्रेता एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं 3 बजे कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
विक्रेताओं का कहना है कि प्रशासन इस बार भीनासर की जवाहर स्कूल, व्यास कॉलोनी की ग्रामीण हाट व नयाशहर के एम एम ग्राउंड में पटाखा दुकानें अलॉट करने जा रहा है। इसके लिए लॉटरी सिस्टम तय हुआ है। 22 अक्टूबर को इस संबंध में जांच के आदेश भी हुए। प्रशासन के आग्रह पर व्यापारियों ने जांच में सहयोग किया, अपना समय भी दिया। लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों को संकट में डाल दिया है। लॉटरी सिस्टम से अस्थाई दुकानदारों को भारी नुकसान होगा। प्रशासन की तरफ से एसोसिएशन को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है। अभी तक यह ही नहीं पता है कि कितनी दुकानें अलॉट की जाएगी।
एसोसिएशन का कहना है कि दुकानदारों ने माल के ऑर्डर का एडवांस दे रखा है, वहीं पटाखे भी स्टॉक में हैं। ऐसे में अगर लॉटरी में दुकानें नहीं निकली तो उन दुकानदारों को नुकसान होगा। पिछली बार पटाखा बिक्री अनुमति ना होने से 357 लाइसेंस जमा हुए थे।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM