08 May 2020 09:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चिकित्सा विभाग में बीकानेर संभाग स्तरीय अधिकारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। चिकित्सा विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ देवेंद्र चौधरी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना का आरोप है। गुप्त सूत्र ने हमें एक फोटो भेजी है, जो डॉ चौधरी की सरकारी गाड़ी की है। इस गाड़ी पर लाल बत्ती लगी हुई है। शुक्रवार को ली गई इस फोटो में लाल बत्ती साफ दिख रही है। वहीं गुप्त सूत्र का दावा है कि विभाग के डायरेक्टर साहब ने लाल बत्ती नहीं लगा रखी है और ज्वाइंट डायरेक्टर साहब लाल बत्ती में घूम लेते हैं। अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि लाल बत्ती पर प्रतिबंध है। केवल एंबूलेंस, फायर ब्रिगेड व पेट्रोलिंग गाड़ियों पर बत्ती लग सकती है, वह भी मल्टी कलर की बत्ती लगाई जा सकती है। ऐसे में डॉ चौधरी का इस तरह से पद पर रहते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाना अशोभनीय बताया जा रहा है। वहीं सवाल उठ रहा है कि लाल बत्ती के उपयोग के खिलाफ अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया?
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 August 2020 06:47 PM