10 February 2022 05:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बड़ी घोषणा की है। आज विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिए भाषण में कल्ला ने कहा कि 10 वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं अब 24 मार्च से शुरू होगी। पहले ये परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होनी थी। इसके अलावा नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी। वहीं प्राइवेट के लिए यह परीक्षाएं 21 से 28 फरवरी को होगी।
बता दें कि कल्ला ने कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की घोषणा की है। शीघ्र ही नया टाइम-टेबल भी जारी होगा।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM