20 December 2024 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। कोलायत थाने के हैड कांस्टेबल लखपत सिंह ने बताया कि तीनों मृतक दीयातरा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शंकरदास साध पुत्र गोपाल दास, 24 वर्षीय श्रवण मेघवाल पुत्र तेजाराम व 35 वर्षीय अन्नु देवी सांसी पत्नी पुनमराव के रूप में हुई है। तीनों को कोलायत चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हैड कांस्टेबल दौलतराम ने बताया कि घटना दीयातरा-गड़ियाला फांटे की है। जहां दीयातरा से तीन किलो मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल पीछे से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। तीनों मृतक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। वे किसी निर्माण कार्य में मजदूरी करने जा रहे थे। स्कॉर्पियो का टायर फटा हुआ मिला। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि टक्कर होने के बाद स्कॉर्पियो का टायर फटा या टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। स्कॉर्पियो चालक का पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM