26 June 2025 12:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहीं आपकी भी मोटरसाइकिल या स्कूटी का पेट्रोल बिना चलाए ही कम या खत्म तो नहीं हुआ। अगर हां तो सावधान, आपका मोहल्ला पेट्रोल चोरों की नज़र में है। गंगाशहर थाना क्षेत्र की चोपड़ा बाड़ी में पेट्रोल चोर सक्रिय होने की ख़बर है।
घटना 25-26 जून की रात 2 से 4 बजे के बीच की है। चोपड़ा बाड़ी, भैरूंजी मंदिर के पास 8-10 मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है। पेट्रोल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। एक युवक नकाब बांधकर पेट्रोल चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। परिवादी जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि दो सीसीटीवी वीडियो मिले हैं जिनमें चोर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में वह टारगेट से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल रोकता है और चेहरे नकाब लगाता है। दूसरे वीडियो में वह मोटरसाइकिल से पेट्रोल चुराते हुए दिखाई दे रहा है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से बीकानेर जिले में अपराध बढ़े हैं। चोरी, लूट, ठगी सहित नशा तस्करी, हथियार तस्करी बढ़ी है। आप भी सावधान रहिए, अगर आपके कैमरे में भी कोई चोर कैद हो तो आप ख़बरमंडी न्यूज़ को वीडियो जरूर भेजें। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
06 November 2025 09:19 PM