15 October 2026 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैसे जैसे हम डिजिटल हो रहे हैं वैसे वैसे हम आर्थिक रूप से असुरक्षित हो रहे हैं। साईबर ठगों ने डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की धज्जियां उड़ा दी है। भारतीय नागरिक चोरों व जेबकतरों से जितने परेशान नहीं हुए, उससे कई गुना अधिक परेशान साईबर ठगों से हो रखे हैं। भारत के कुछ इलाके तो साईबर ठगों व चोरों के गढ़ है। आम आदमी इन ठगों से परेशान हो चुका है। प्रतिदिन हजारों लाखों साईबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।
अब गंगाशहर निवासी सुरेश बुच्चा के साथ साईबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुरेश ने किसी को एक लाख रूपए ट्रांसफर किए थे। लेकिन खाते से दो लाख डेबिट हो गये। एक लाख तो जिसे करने थे उसे ही ट्रांसफर हुए। लेकिन 20-20 हजार की पांच डेबिट एंट्री बिना किए ही हो गई। ये राशि किसी मोहम्मद उस्मान के अलग अलग खातों में गई है। बैंक है संपर्क किया तो कहा कि आप पुलिस में शिकायत कर दो। साईबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है।
बता दें कि साईबर पुलिस को शिकायत करने के बाद सबसे पहले पैसे किस खाते में गये हैं उसका पता लगाया जाता है। खाते की डिटेल्स आते ही पुलिस उस खाते में मौजूद बैलेंस को होल्ड करवाने का प्रयास करती है। अब सुरेश के मामले में पैसे होल्ड होते हैं या नहीं, यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
फिलहाल सभी पाठकों से यही आग्रह है कि अनजान लिंक्स पर क्लिक ना करें। अज्ञात नंबरों से कॉल आने पर किसी प्रकार की जानकारी साझा ही ना करें।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
20 September 2020 01:19 PM