15 July 2020 08:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लंदन में भारतीय छात्रा को रेडिक्लाइज करने व धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन में पढ़ाई कर रही चेन्नई की एक जैन लड़की का धर्म परिवर्तन करवाया गया है। हर्षीता बैद( बदला हुआ नाम) को नफीस नाम के बांग्लादेशी युवक ने जाकिर नाईक और यासिर काजी के वीडियो दिखा दिखाकर मानसिकता बदली। इस तरह बहला फुसलाकर लड़की को इस्लाम कुबूल करवा दिया। जाकिर नाईक व यासिर काजी पाक मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। ये दोनों इस तरह के विवादों से घिरे हुए रहते हैं। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) ने केस दर्ज कर लिया है। धारा 120 बी, 294 बी, 363,364 ए, 368 व 506 (1) के तहत दर्ज इस केस को क्राइम ब्रांच चेन्नई से लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें मामले बांग्लादेशी गैंग के सक्रिय होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
RELATED ARTICLES
10 November 2020 03:09 PM