15 April 2022 03:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में जगह जगह चाइनीज मांझा बिक रहा है। एक युवक की मौत के बाद गंभीर हुए प्रशासन ने अब चाइनीज मांझा बेचने वाले लालची दुकानदारों को पकड़वाने पर 2100 रूपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने कहा कि किसी भी स्थिति में चाइनीज मांझे का विक्रय और भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी दुकानदार अथवा नागरिक ऐसा कार्य करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संभागीय आयुक्त ने कहा है कि अगर आप सूचना देते हैं तो सूचना देने वाले का नाम गुप्त भी रखा जा सकेगा। केवल सूचना प्रदाता के चाहने पर भी नाम उजागर होगा। सूचना पर प्रशासनिक टीम आरोपी दुकानदार के ठिकाने अथवा दुकान पर दबिश देगी। अगर मौके पर चाइनीज मांझा मिलेगा तो सूचना प्रदाता को 2100 रूपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
वहीं सूचना प्रदाता बोगस ग्राहक बनकर भी प्रशासन की मदद कर सकता है।
बता दें कि कोटगेट, दाऊजी रोड़, बड़ा बाजार, नत्थूसर गेट क्षेत्र, जस्सूसर गेट क्षेत्र, गंगाशहर मैन बाजार, बोथरा चौक सहित विभिन्न इलाकों की दुकानों पर चाइनीज मांझा बिक्री किया जा रहा है। यहां तक कि गुप्त ठिकानों व घरों से भी चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। विक्रेता बड़ी चालाकी से चाइनीज मांझा बेच रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
23 December 2024 06:22 PM