11 May 2022 02:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीजे बजाने की छोटी सी बात को लेकर एक युवक को चाकू मारने की वारदात सामने आई है। घटना पांचू थाना क्षेत्र के धरनोक की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात धरनोक में एक बारात जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के लड़कों ने उग्रसेन विश्नोई नाम के युवक के पेट में चाकू घुसेड़ दिया। बताया जा रहा है कि चाकू इस तरह घुमाया कि उसकी आंतें बाहर आ गई। घायल युवक पीबीएम में भर्ती है, उसे अभी तक होश नहीं आया है।
आरोपी जोधपुर के चाखू थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।
RELATED ARTICLES
30 December 2020 07:36 PM