19 October 2021 12:11 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खून से लथपथ किसी व्यक्ति को देखने भर से हट्टे-कट्टे जवानों का भी सर चकरा जाता है। मगर लूणकरणसर के महिपाल सिंह राठौड़ ने इन्हीं घायलों को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल भिजवाने का बीड़ा उठाकर मानवता की मिसाल पेश की है। वर्षों से चल रहा यह काम राठौड़ तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे लूणकरणसर बेल्ट में ऐसे युवाओं की फौज खड़ी कर दी गई जो एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों की मदद को तुरंत घटनास्थल पर पहुंच जाते। खून से लथपथ घायलों की जिंदगी बचाने के काम में लगे महिपाल सिंह टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष है, तो साथ ही पंचायत समिति सदस्य भी हैं। राठौड़ के प्रति आमजन का प्रेम इसी से साबित होता है कि आज उनके जन्मदिन पर 170 लोगों रक्तदान किया। राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर लूणकरणसर के हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
राठौड़ ने रक्तदान कर शुभकामनाएं देने वाले युवाओं सहित पीबीएम की टीम का आभार व्यक्त किया।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
24 September 2020 11:09 PM