19 January 2021 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरिज तांडव पर अब बजरंग दल बीकानेर के कार्यकर्ता तांडव मचाने वाले हैं। बजरंग दल ने आज एक बैठक कर पैदल मार्च कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। बजरंग दल के बीकानेर संभाग संयोजक दुर्गा सिंह ने कहा कि हमारे देवी देवताओं के अपमान का किसी को भी हक नहीं है। तांडव वेब सीरिज में खुलेआम भगवान शिव, भगवान श्रीराम व नारद मुनि का अपमान किया गया है। हिन्दू देवी-देवताओं पर इस तरह की अश्लील टिप्पणियां व अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस वेब सीरिज पर पाबंदी लगनी चाहिए। इसी मांग को लेकर बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तुलसी सर्किल से पैदल मार्च आहूत होगा। जो कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। यहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
दुर्गा सिंह ने इन दिनों अश्लीलता फैला रही वेब सीरिज का भी विरोध किया है। मनोरंजन के नाम पर देश की युवा पीढ़ी को अश्लीलता व हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता परोसकर भारतीयता के विरुद्ध षड्यंत्रपूर्वक कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर व अभिनेता सैफ अली खान हैं। देशभर में इस वेबसीरिज का विरोध हो रहा है।
यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसी अश्लील व आपत्तिजनक वेब सीरिज को सेंसर किस आधार पर किया जा रहा है। इस तरह बार बार गलत चीजों को सेंसर करने से सेंसर बोर्ड भी कटघरे में है।
RELATED ARTICLES
20 December 2020 01:01 PM