26 March 2021 03:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के एडवोकेट जयकिशन भारी को आदर्श जाट महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय जयपुर में आयोजित महासभा के वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुआ। महासभा के प्रधान कार्यालय में हुए इस सम्मेलन में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात व असम आदर्श जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्षों सहित प्रदेश संयोजकों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकिशन भारी ने कहा कि जाट समाज को संगठित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं अन्य समाजों से समन्वय स्थापित करना भी इसी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
अफ्रीका से आए महासभा के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर सौदान सिंह तरार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भैरूं राम डागर, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुभीता सिगड़, प्रदेश संगठन मंत्री बीरबल राम मूंड, प्रदेश सचिव शंकर लाल सारण व बीकानेर जिला अध्यक्ष रामदेव कस्वां ने भारी को बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।


RELATED ARTICLES
02 June 2022 03:04 PM