17 November 2023 06:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी बीकानेर चुनावी रण में विजय के लिए बड़े चेहरों को चुनाव प्रचार में उतार रही है। अधिकृत जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी बीकानेर में रोड़ शो करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा 20 नवंबर को होना है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बीकानेर आ रहे हैं। राजे 19 नवंबर को बीकानेर के खाजूवाला आ रहीं हैं। खाजूवाला से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ विश्वनाथ मेघवाल हैं। 19 नवंबर की सुबह 11 बजे खाजूवाला पहुंचेगी तथा सवा बारह बजे जनसभा करेंगी। इसके बाद वे अनूपगढ़ के घड़साना, हनुमानगढ़ के संगरिया व श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान व श्रीगंगानगर जाएंगी।
वहीं 22 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ बीकानेर के नोखा आएंगे। यहां वे विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त रोड़ शो भी करेंगे।
RELATED ARTICLES
29 January 2021 11:38 PM