01 December 2021 11:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में फिर एक साथ आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है। इस बार चार नये इलाके संक्रमण की चपेट में हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा के अनुसार करमीसर की 50 वर्षीय महिला, नोखा के वार्ड नंबर 3 का 29 वर्षीय युवक, कैलाशपुरी का 14 वर्षीय बालक व हैड पोस्ट ऑफिस क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
नोखा निवासी युवक बैंककर्मी बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले मुरलीधर, डागा चौक, सादुलगंज में भी पॉजिटिव आ चुके हैं। डागा चौक निवासी वृद्ध एमसीएच में भर्ती बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
01 February 2023 01:31 PM