06 May 2020 02:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की ठेकेदार कंपनी आर्मोर सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड पर क्वॉरन्टाइन सेंटर में ड्यूटी कर रही कोरोना वॉरियर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस कोरोना वॉरियर महिला की माहेश्वरी धर्मशाला में बने क्वॉरन्टाइन सेंटर में ड्यूटी थी। जान का जोखिम उठाकर सेवा करने वाली इस महिला सफाईकर्मी की तनख्वाह भी कंपनी के सुपरवाइजर विभोर गुप्ता ने काट ली। महिला ने आरोप लगाया है कि विभोर ने उसे धमकियां दी। उल्लेखनीय है कि विभोर गुप्ता व प्रदीप पर सदर थाने में कुछ महिला सफाईकर्मियों ने कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार की शिकायत की थी, जिस पर मुकदमा दर्ज हो रखा है। वहीं प्रदीप द्वारा सोमवार को इन पीड़ित सफाईकर्मियों पर क्रॉस मुकदमा भी दर्ज करवाया था। इस महिला कोरोना वॉरियर ने एक वीडियो ज़ारी कर विभोर गुप्ता पर आरोप लगाए हैं, देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 September 2026 02:38 PM