29 March 2020 03:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल व करणीनगर में बेसहारा हुए हज़ारों मजदूरों को अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर सीओ सदर आरपीएस पवन भदौरिया ने आज करणी व बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन से मीटिंग कर मजदूरों की सहायता के लिए उन्हें मना लिया है। ये मजदूर रोज पलायन कर रहे थे क्योंकि इनके पास पैसे नहीं बचे तो राशन का अभाव हो गया। वहीं मकान का किराया चुका पाने में भी असमर्थ हो चुके हैं। सीओ भदौरिया ने दोनों क्षेत्रों में घूमकर एनाउंस कर मजदूरों को पलायन न करने के लिए कहा है। मजदूरों के राशन आदि का प्रबंध इन दोनों क्षेत्रों के व्यापारी करेंगे। वहीं मकान मालिकों को किराया न लेने की अपील की गई है। अगर कोई मकान मालिक किराया लेगा तो पुलिस को शिकायत मिलने पर उसे समझाया जाएगा, फिर भी ना माना तो मकान मालिक पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM