30 March 2021 10:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चार पहियों के वाहन दिखते ही उन्हें गायब कर देने वाले शातिर चोर को बीकानेर पुलिस की विशेष टीम ने दबोच लिया है। आरोपी गुसांईसर बड़ा, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 40 वर्षीय राकेश उर्फ राकेशिया उर्फ मांगीलाल पुत्र ब्रजलाल ब्राह्मण ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। आरोपी श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 23 मुकदमें दर्ज है। इनमें अधिकतर चोरी के मुकदमें है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एक गिरफ्तारी वारंट व लूणकरणसर पुलिस के दो स्थाई वारंटों में आरोपी फरार चल रहा था। वह अधिकतर चौपहिया वाहन ही चुराता है।
हाल ही में 11 फरवरी को कालू बास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी लालचंद की बाड़े में खड़ी बोलेरो चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया तथा जांच एएसआई बीरबल सिंह को दी गई। इसी मामले में अब पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने एक स्पेशल टीम गठित की। सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा मय इस टीम में एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल साईबर सैल दीपक यादव, कानदान सांदू, महावीर सिंह, अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल वासुदेव, लखविंद्र, योगेन्द्र, दलीप सिंह, सवाई सिंह, पूनमचंद डीआर, एएसआई बीरबल सिंह, पुनीत, सुभाष, किशन व एएसआई रविंद्र सिंह को शामिल किया गया।
टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की। तहकीकात में संदिग्ध चिन्हित किए गए। संदीग्धों की कॉल डिटेल्स निकाली गई। एसपी ऑफिस में तैनित साईबर सैल के दीपक यादव की तकनीकी सहायता ली गई। पुष्टि होने पर राकेशिया को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त चोरी कबूली की। आरोपी से चोरी की बोलेरो भी बरामद कर दी गई है। इस प्रकरण में नौरंगदेसर निवासी मुखराम जाट भी शामिल रहा था। मुखराम पिछले दिनों पकड़ी गई करीब सत्तर वाहनों की चोरी मामले में आरोपी रहा है।
वहीं राकेशिया आला दर्जे का बदमाश है। जेल से बाहर आते ही चोरी की वारदातें करता रहता है। आरोपी को जैसे ही कोई चौपहिया वाहन दिखता है, वह उसे उड़ा ले जाता है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बें की एक अन्य चोरी, श्रीगंगानगर के पद्मपुर से सफेद रंग की थार, श्रीगंगानगर से एक गाड़ी चोरी कबूल ली है। सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के अनुसार पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है। आरोपी के खिलाफ दर्ज 26 मामलों में से 13 मामले चौपहिया वाहन चोरी के हैं। उसे जेल भिजवाया जाता है, लेकिन जमानत पर बाहर आ जाता है और फिर चौपहिया वाहन दिखते ही चोरी कर लेता है। आरोपी ने बीकानेर, श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों में भी वारदातें कर रखी है।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
25 December 2020 11:05 PM