24 December 2020 12:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार को बीकानेर से लापता हुए मूलाराम सारण मिल गये हैं। जानकारी के अनुसार वह लूणकरणसर के बामनवाली में मिले। जब वे यहां के चौधरी होटल पहुंचे तो ख़बर देख चुके एक व्यक्ति ने फोन कर परिजनों को सूचित किया।
परिजनों को मूलाराम ने बताया कि वे पैदल ही बामनवाली तक पहुंच गये। बता दें कि मंगलवार शाम जयपुर रोड़ के एक होटल पहुंचे तो होटल मालिक ने ठुकरियासर की बस में चढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन वह बस में नहीं बैठे। बल्कि पैदल ही लूणकरणसर की तरफ निकल गये। चौंकाने वाली बात यह है कि लापता होने से मिलने तक कुछ खाया पीया नहीं। हालांकि बीड़ी व चाय मांगकर पीते रहे। मूलाराम मानसिक रूप से कमजोर हैं। परिजनों ने मदद करने वालों का आभार जताया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 July 2020 11:31 PM