17 July 2020 11:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में तीस वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सरपंच पति सहित अन्य लोगों पर है। नोखा थानाधिकारी अरविंद शेखावत ने बताया कि आज दोपहर पारवा सरपंच का पति कुंदन स्वामी व दो गाड़ी भरकर आए अन्य लोगों ने जितेंद्र सिंह व उसके भाई पर हमला किया। इन दोनों भाईयों के साथ मारपीट की। जिसके बाद घायल भाईयों को पीबीएम रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 30 वर्षीय जितेंद्र की मृत्यु हो गई। वहीं जितेंद्र का भाई भर्ती है जिसके फिलहाल पैरों सहित अन्य हिस्सों पर चोटें हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
14 March 2020 05:30 PM