22 June 2020 10:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने डकैती की योजना बना रही दो बड़ी गैंग के बारह लोगों को धरदबोचा है। इन दोनों गैंग ने नयाशहर के भीमनगर निवासी सहीराम के यहां शरण ली हुई थी। सूचना पर रमेश सर्वटा ने नयाशहर पुलिस के साथ सहीराम के मकान पर दबिश दी। जहां सूचना के मुताबिक आरोपी मिले। आरोपियों के पास 12 बोर का देशी कट्टा, पिस्टल, धारदार तलवार, कारतूस आदि मिले। बताया जा रहा है कि जोधपुर के शंकर खोखर की खोखर गैंग व नापासर के गोपाल जाखड़ की गैंग मिलकर बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। लेकिन सर्वटा ने योजना पर पानी फेर दिया। बताया जा रहे कि शंकर खोखर पर हत्या के दो मुकदमों सहित लूट, डकैती आदि के बीस मुकदमे हैं। वहीं गोपाल जाखड़ पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में 26 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं इनके सभी साथियों पर भी कई मुकदमे हैं। पकड़े गए बारह लोगों में से एक मकान मालिक सहीराम भी है, जिसने आरोपियों को शरण दी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM