24 March 2021 04:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बढ़ी बेरोजगारी और बिना मेहनत पूंजीपति बनने की लालसा के दौर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। हालात यह कि पुलिस कड़ी मेहनत कर एक चोरी का पर्दाफाश करती है, तब तक दूसरी चोरी हो जाती है।
गंगाशहर चोरड़िया चौक क्षेत्र निवासी प्रदीप गोलछा के यहां चोरी की वारदात सामने आई है। घटना 19 मार्च की रात की बताई जा रही है। गोलछा परिवार सहित बीकानेर से बाहर गए हुए हैं। पीछे से चोरों ने हाथ साफ कर लिया। बीती रात गोलछा परिवार का एक सदस्य आया तो पुलिस को सूचना की गई। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि मकान मालिक अभी तक लौटे नहीं है, ऐसे में चोरी हुए सामान की सूची मिल नहीं पाई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक धुंधला फुटेज मिला है, जिसमें दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल में देखे गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
17 May 2020 08:32 PM