25 August 2020 03:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जस्सूसर गेट इलाके में बच्चे को गोली मारने का आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। सब इंस्पेक्टर पिंकी ने बताया कि आरोपी बालिया भाट नाम का बदमाश है। भाटों के बास का यह बदमाश पुखराज सारस्वत नाम के व्यक्ति को मारने वाला था। लेकिन पुखराज भागते भागते जस्सूसर गेट स्थित एक ऑटो गैराज में घुस गया, इसी दौरान गैराज से निकला 12 वर्षीय मासूम बालिया की गोली का शिकार बन गया। गोली लगने वाले बच्चे का नाम पंकज आचार्य पुत्र किशनलाल आचार्य है जिसकी उम्र मात्र 12 वर्ष है। घटना स्थल पर मिले खोल से एक गोली चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार बालिया पर पहले से चार-पांच मुकदमें दर्ज हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM