04 December 2022 03:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर ममता और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र के नाले में कन्या भ्रूण मिला है। कुछ देर पहले पंडित पेट्रोल पंप के सामने वाली रोड़ की गली में यह भ्रूण देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह भ्रूण जिस नाले में मिला, वह कोठारी अस्पताल की तरफ से आता है।
सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि भ्रूण कन्या का है तथा मुश्किल 3-4 माह का है। यह भ्रूण नाले में किसने बहाया, यह अभी पता नहीं चला है। मामला भ्रूण हत्या का लग रहा है।
बता दें कि बीकानेर में आए दिन भ्रूण हत्या व नवजात कन्याओं को लावारिस छोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। करीब एक माह पूर्व सेरूणा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास खेत की झाड़ी पर एक नवजात बच्ची लावारिस मिली थी। इस बच्ची के विषय में भी अभी तक कोई जानकारी पुलिस जुटा नहीं पाई है। भ्रूण हत्या जैसे मामलों में अधिकतर पुलिस जांच नतीजा विहीन ही रहती है। सवाल यह है कि भ्रूण हत्या को परिपक्व इंसान की हत्या के बराबर गंभीरता से क्यों नहीं लिया जाता? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच पाती है या महज खानापूर्ति कर इतिश्री कर लेती है।
RELATED ARTICLES
18 September 2026 05:14 PM
17 October 2022 10:53 AM