25 November 2023 06:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान करने गए गंगाशहर निवासी की मृत्यु हो गई। घटना मतदान दिवस पर 12 बजकर 50 मिनट पर कोलायत के झझू गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग के बूथ नंबर 175 में हुई। जहां वोट का बटन दबाने से ठीक पहले 72 वर्षीय संतोष चंद सेठिया को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें कोलायत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झझू मूल के संतोष चंद वर्तमान में गंगाशहर की शिवा बस्ती एरिया में निवास करते थे। उनका वोट झझू में ही लगता है, इसलिए वे झझू गए हुए थे। परिजनों के अनुसार संतोष चंद ने स्याही लगवा ली थी, बस जैसे ही वोट का बटन दबाने के लिए बढ़े, उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 February 2024 03:38 PM