08 August 2020 09:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर अफवाहों से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाता जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर अर्जुन के कोरोना पॉजिटिव होने की ख़बरें चल पड़ी। पहले देने की होड़ में तैयार बैठे लोग सोशल मीडिया पर अर्जुन को पॉजिटिव बता बैठे। जबकि अर्जुन गले में समस्या होने पर एम्स में भर्ती हुए बताते हैं। वहीं उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि आजकल अस्पताल में भर्ती करने से पहले कोरोना जांच करवाई जाती है। इसलिए मंत्री की जांच हुई जिसमें वे नेगेटिव आए। शहर बीजेपी बीकानेर के महामंत्री मोहन सुराणा के अनुसार हाल ही में मेघवाल जब बीकानेर आए थे तब कोई ठंडी चीज का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें गले में तकलीफ हुई थी। देखें कोविड रिपोर्ट

RELATED ARTICLES
10 October 2024 07:31 PM