29 August 2020 12:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सर गोली पर गोली लगने से घायल मासूम ने दम तोड़ दिया है। घटना के पांचवें दिन ज़िन्दगी और मौत के संघर्ष में ज़िंदगी हार गई। कोलायत निवासी 12 वर्षीय पंकज आचार्य जस्सूसर गेट बीकानेर में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। घटना के वक्त वह जस्सूसर गेट स्थित गैराज की चौकी पर बैठा था। इसी दौरान पुखराज कुमावत जान बचाने के लिए भागता हुआ गैराज में घुसा और बलिया भाट की चलाई गोली पंकज के सर से आर पार हो गई। गोली लगने के बाद से ही वह कोमा में था, फिर उसने पांच दिनों तक संघर्ष किया। वहीं दूसरी ओर बलिया और उसका साथी शिवड़ा जाट पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे दोनों जिले से बाहर जा चुके हैं। पुलिस टीमें बीकानेर से बाहर की ओर रुख कर चुकी हैं। बता दें कि धारा 307 भादंसं के तहत दर्ज यह मामला अब हत्या में तब्दील हो चुका है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM