28 May 2021 03:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कानून-व्यवस्था की पालना की जिम्मेदारी निभाने की जगह अब पुलिस गुंडागर्दी के रास्ते अपनाने लगी है। देशभर में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब पुलिस ही कानून हाथ में ले रही है। अब पुलिस द्वारा भाजपा नेता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामला महाराष्ट्र के जालना का बताया जा रहा है। आरोप है कि 9 मई को एक कोरोना मरीज की अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इसी हंगामें में भाजपा युवा मोर्चा महासचिव शिवराज नारिलवाले भी शामिल था।
पुलिस ने शिवराज को बेरहमी से पीटा। पुलिस अधिकारियों ने डंडों व रॉड से दरिंदगी दिखाई। भाजपा नेता दया की भीख मांगता रहा और पुलिस दरिंदगी की हदें पार करती रही। पिटाई इतनी अधिक हुईं कि शिवराज ने डर के मारे किसी को आपबीती तक नहीं बताई। वह सहम गया था। घटना के 16 दिन बाद जब मामला उजागर हुआ तो पुलिस के खिलाफ रोष उत्पन्न होने लगा। तब शिवराज को हिम्मत आई है। दरिंदगी का वीडियो वायरल हो रहा है। शिवराज ने बताया है कि 9 मई को कोरोना से उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। जिसपर परिजन और वे लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने सबको खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वह पुलिस कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाना पुलिस को इतना खल गया कि वे उसे बेरहमी से पीटने लगे। उसने माफी भी मांगी मगर पुलिस ने एक ना सुनी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक जालना थानाधिकारी प्रशांत महाजन सहित पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी ने मिलकर यह वारदात की। रेंज आईजी ने भी मामले में चुप्पी साध रखी है।
आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि शिवराज का शरीर पुष्ट है, इसके बावजूद उसका शरीर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। देखें वायरल वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM