17 March 2020 11:41 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मृतकों का नाम राजूराम पुत्र हनुमानाराम सोनी व उसकी मुन्नीदेवी है। दोनों करीब 45-50 साल के थे। प्रथमदृष्टया घटना का कारण बीमारी से उत्पन्न परेशानी माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुन्नीदेवी को कैंसर था। वहीं बीमारी की वजह से उसका हाथ भी काटा जा चुका था। अनुमान है कि कैंसर के इलाज में अधिक पैसे लगने से आर्थिक स्थिति से परेशानी व मुन्नीदेवी के कैंसर की पीड़ा की वजह से आत्महत्या की गई हो। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के पांच संतान हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।
RELATED ARTICLES
23 April 2020 09:09 PM