02 September 2020 12:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरकारी नौकरी कर रहे पुरुषों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने अब महिलाओं की तरह पुरुषों को भी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव की मंजूरी दे दी है। अब तक महिलाओं की यह छुट्टी मिलती थी। लेकिन अब अविवाहित, विधुर व तलाकशुदा पुरुषों के लिए भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। नाबालिग की देखभाल के लिए ही यह छुट्टी मंजूर की जाएगी। वहीं नये आदेश के तहत अब प्रथम वर्ष पूरी तनख्वाह मिलेगी वहीं दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत तनख्वाह मिलेगी। ऐसे में अब पुरुष भी महिलाओं की बराबरी कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाने के अवसर अब तक दिए जा रहे थे। लेकिन यह नियम पुरुषों को भी महिला के बराबर अवकाश की सुविधा देखा। देखें आदेश

.jpeg)
.jpeg)
RELATED ARTICLES
17 September 2020 02:15 PM