21 July 2020 09:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विप्र फाउण्डेशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने सर्वसम्मति से ये नियुक्तियां की है। शहर कार्यकारिणी में अनिल आचार्य, सोहन सिंह राजपुरोहित व गणेश पाणेचा को उपाध्यक्ष, भवानी शंकर जाजड़ा, नारायण पारीक, योगेश बिस्सा को महामंत्री बनाया गया है। वहीं केसी ओझा को सचिव व प्रवेश जोशी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विप्र फाउण्डेशन प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित सहित समस्त पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
RELATED ARTICLES
23 January 2025 12:14 PM