28 October 2025 05:27 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है। जनता प्याऊ निवासी वंशवर्द्धन पुरोहित पुत्र विक्रम पुरोहित मंगलवार सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकला था। वह स्कूटी पेप पर स्कूल के लिए निकला लेकिन अब तक वापिस नहीं लौटा है। उसका अंतिम फुटेज महानंद जी मंदिर के पास 7:10 बजे का मिला। गंगाशहर थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया। करीब 20 जनों की पुलिस टीम बालक की तलाश हेतु प्रयास कर रही है। लापता बालक शहर के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।

वह किसी की बहकावे में आकर गया है या उसका अपहरण हुआ है या किसी अन्य कारण से गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि इस उम्र के बच्चे अधिकतर दबाव व तनाव से परेशान होकर चले जाया करते हैं। काफी मामले ऐसे भी देखे गये हैं, जब बच्चे घूमकर खुद ही वापिस आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि लापता बालक काफी सीधा-सादा है।
आपको भी बालक की तलाश में मदद करनी चाहिए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। ख़बरमंडी न्यूज़ आपसे अपील करता है कि संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। लापता बालक की तलाश में मदद करें। अगर आपको ये बालक कहीं भी दिखे तो उसे सुरक्षा में लेते हुए तुरंत गंगाशहर पुलिस या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 April 2024 05:20 PM