07 May 2026 10:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की नस नस में नशा भर चुका है। इसी नशे से बीकानेर को मुक्ति दिलाने की दिशा में शुरू किया गया एसपी मृदुल कच्छावा का ऑपरेशन नीलकंठ जोर पकड़ रहा है। अब कांस्टेबल मुखराम की आसूचना पर गंगाशहर पुलिस ने 22 हजार नशे के कैप्सूल व गोलियां पकड़ी है। इनमें प्रीगेब्लिन व टेंपटाडोल जैसी खतरनाक दवाईयां मिली है। यह दर्द-निवारक इमरजेंसी ड्रग है। जबकि लगातार इस्तेमाल से इसकी लत लग जाती है। नशेड़ी किस्म के लोग इन दवाईयों का उपयोग नशे के लिए कर रहे हैं।
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार घड़सीसर रोड़ निवासी उमाशंकर सोलंकी के यहां यह नशे की गोलियां मिली है। हालांकि यह गोलियां सोलंकी की नहीं बताई जा रही। पुलिस के अनुसार सोलंकी ने अपने घर का एक हिस्सा अभिषेक व विपिन जोशी को किराए पर दे रखा है। उन्हीं के कब्जे से यह अवैध गोलियां मिली है।
अभिषेक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। जबकि विपिन घर पर मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभिषेक के मिलने पर पूरी कहानी साफ होगी। पुलिस के अनुसार एक आरोपी सादुलगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर का कर्मचारी रहा है। अब वह अलग अलग मेडिकल स्टोर्स पर यह दवाईयां सप्लाई करता है।


RELATED ARTICLES
27 February 2023 11:15 PM