15 May 2025 10:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर आ रहे हैं। उनके बीकानेर के देशनोक व खाजूवाला आने की संभावना है। पता चला है कि मोदी देशनोक में अमृत रेल्वे योजना के तहत बने रेल्वे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वें यहां करणी माता के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद खाजूवाला में जनसभा भी कर सकते हैं। मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी रहेंगे।
दौरे को देखते हुए संभागीय आयुक्त रवि सुरपुर, आईजी ओमप्रकाश पासवान, कलेक्टर नम्रता वृष्णि व एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने आज देशनोक में निरीक्षण किया।
RELATED ARTICLES
16 December 2021 05:38 PM